फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल के डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। सवारी लेकर जा रही झांसी रोडवेज डिपो की बस कोहरे के चलते रविवार की सुबह टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक व एक यात्री घायल हो गया। जबकि बस क्षतिग्रस्त हो गई। टोल पर मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। घायलों को टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को टोल बूथ से हटाकर यातायात बहाल कराया। जबकि यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन

उरई से यात्रियों को लेकर झांसी जा रही रोडवेज बस एट थानाक्षेत्र के टोल प्लाजा पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बस चालक रामकिशोर, परिचालक विकास निवासी उरई व यात्री दिलबहादुर थापा घायल हो गए। जबकि अन्य यात्री सकुशल रहे। टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यात्री व चालक ने बताया कि घने कोहरे के चलते बस डिवाइडर न दिखने के कारण टकरा गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी यात्री ने चालक परिचालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें