फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बैठक कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नवीन बार एसोसिएशन की एक बैठक तहसील परिसर में अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त कर कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री अनिल तिवारी ने कहा कि तहसीलदार कुमार भूपेंद्र राजस्व परिषद के नियमों व कायदे कानून को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी चला रहे है। अधिवक्ताओं को साक्ष्य प्रस्तुत करने व सुनवाई का कोई अवसर नहीं दे रहे है। अधिवक्ताओं ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पास किया, साथ ही घोषणा की है कि तीन नवंबर तक उनके न्यायालय का नवीन बार एसोसिएशन कार्य बहिष्कार करेगा। निंदा प्रस्ताव की सूचना राजस्व परिषद, जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को भेजी जा रही है। इस मौके पर ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, रामकुमार दिवाकर, विनय कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार, ओम नारायण, गया प्रसाद, रमेशचंद्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें