फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंटरसिटी का इंजन फेल, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
-इंटरसिटी में मालगाड़ी का इंजन जोड़ते कर्मचारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी का इंजन उरई रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इस कारण इंटरसिटी उरई रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटे खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी का इंजन हटाकर इंटरसिटी में जोड़ा गया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते दो यात्री ट्रेनें भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

झांसी से आने वाली इंटरसिटी का इंजन शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उरई रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इसके चलते ट्रेन ने 9.50 बजे तक खड़ी रही। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कंट्रोल के मैसेज के बाद जयपुरा स्पेशल मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर रोका गया। उसका इंजन हटाकर इंटरसिटी में जोड़ा गया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते गोरखपुर से लोकमान्य तिलक संत कबीरनगर एक्सप्रेस (02104) को आउटर पर एक घंटे तक खड़ी रही। जबकि यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (05024) को भी झांसी आउटर पर करीब 50 मिनट रोका गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। इंटरसिटी से जाने वाली चमनगंज कानपुर निवासी अदीबा व आशिमा ने बताया कि वह स्टेशन पर साढ़े सात बजे आ गई थी। दो घंटे हो गए पर ट्रेन नहीं चल रही है। जबकि उन्हें घर जल्दी पहुंचना है। डिप्टी एसएस केसी सोनी का कहना है कि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसकी वजह से इंटरसिटी में दूसरा इंजन लगाया गया।
---------------------
फोटो-4-उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस। संवाद
छह राजधानी एक्सप्रेस उरई से निकाली गई
मालगाड़ी पलटने के बाद कानपुर टूंडला रूट बाधित होने पर निकली गई ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के कानपुर टूंडला खंड के अंबियापुर-रूरा स्टेशन के बीच खाली मालगाड़ी के पलटने से रूट बाधित हो गया। जिसके चलते झांसी-कानपुर रेलमार्ग से छह राजधानी एक्सप्रेस को निकाला गया।
विज्ञापन

भुवनेश्वर नई दिल्ली 02823 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली 02301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 02423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह नई दिल्ली 02313 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह बीकानेर 02287 एक्सप्रेस, रांची नई दिल्ली 02453 रांची राजधानी एक्सप्रेस को शुक्रवार को उरई से पास हुई। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि डिरेलमेंट के कारण राजधानी ट्रेनों को उरई स्टेशन से गुजारा गया। यह ट्रेनें कानपुर, उरई, झांसी, आगरा, पलवल के रास्ते दिल्ली गई। उन्होंने बताया कि इस रूट की नियमित ट्रेनों पर डिरेलमेंट का असर नहीं पड़ा। सभी ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर रवाना की गई। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के बी 4 कोच में सवार शुभेंद्र कुमार ने बताया कि वह फौज में हैं। दिल्ली के बाद उन्हें पंजाब के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी है। यह ट्रेनें लेट हो रही है। चिंता हो रही है कि कैसे दूसरी ट्रेन पकड़ेंगे और कैसे समय पर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें