फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। जवारे चढ़ा कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने बबीना के पास पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में छह सवारी घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरौती के निवासी एक ट्रैक्टर ट्राली से लगभग 12 लोग ग्राम कुतुबपुर थाना कुरारा जिला हमीरपुर मंदिर पर जवारे चढ़ाने गए थे। शाम लगभग 7 बजे उक्त लोग ट्रैक्टर से सुरौती जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ग्राम बबीना के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे मौरंग लदे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर टाली खंदक में जा गिरी। ट्रैक्टर में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल सीमा देवी (30),सावित्री (18), पिंकी (20) निवासी सुरौती व अजित सिंह (40), जमनी (50) निवासी बरखेरा कोतवाली कालपी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पिंकी व जमनी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव ने कहा कि ट्रक की तलाश की जा रही है ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें