फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ट्रक की आमने सामने से भिंडत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के इटौरा परासन मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार कार व ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक सहित अन्य दो साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टक्कर मार कर ट्रक मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के कुईया रोड़ निवासी दृगपाल राजपूत (29) दो साथी महेन्द्र सिंह व चरन सिंह के साथ कार से रिश्तेदारी में जिला हमीरपुर के चंडौत गांव गया था। गुरुवार रात को जब वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरेहती के पास तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिंड़त हो गई। भीषण हादसे में कार का अगला हिस्सा तो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दृगपाल को गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य दोनों साथी मामूली रूप से चुटिहल हो गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने वाला ट्रक मौके से भाग गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को सीएचसी में पहुंचाया, जहां दृगपाल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य दोनों साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें