उरई/एट। बाजार कर साइकिल से गांव लौट रहे पचोखरा निवासी वृद्ध रामदास (65) को शनिवार शाम किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी थी।
सोमवार की देर रात वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करते थे। उनकी मौत से दो बेटियां पार्वती, राजेश्वरी, बेटा काशीराम का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)