फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में आग से महिला झुलसी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सोमवार की रात आग लगने से महिला झुलस गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरवा स्थित डूडा कालोनी निवासी अनिल गुप्ता की पत्नी रानीदेवी (45) सोमवार की देर रात संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई। घर में सो रहे परिजन महिला की चीखपुकार सुनकर जागे और किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी भेजा गया है। महिला के बेटे राहुल ने बताया कि घटना के दौरान वे लोग सो रहे थे। मां की चीख सुन जागे तो देखा वह आग की लपटों से घिरी है। आग कैसे लगी इसका कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें