एट। झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पास शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत हो गई। हेलमट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भाग गया।
एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पास शुक्रवार की रात बाइक से जा रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी देशराज (45) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि देशराज प्राइवेट डाक्टर थे। वह मरीज देखने के लिए एट थानाक्षेत्र के बैरागढ़ अकोढ़ी गए थे। देर रात वह वापस उरई लौट रहे थे। देशराज की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, थानाध्यक्ष विनय दिवाकर का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।