कोंच। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में तीन को ग्वालियर रेफर किया गया है।
रविवार की रात कस्बे के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी मोहित अपने दो साथियों राधेश्याम निवासी ग्राम सिकरी एवं वीरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम बड़ागांव झांसी के साथ बाइक से कोंच अपने घर पर आ रहे थे। ग्राम मनोरी की पुलिया के पास बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
उधर, कोंच बाजार जा रहे एक युवक की बाइक अचानक फिसल गई जिससे वह घायल हो गया। गांव पड़नी निवासी रामेश कुमार सुबह गांव से बाजार के लिए निकला था रास्ते मे नहर के पास उसकी बाइक फिसल गई और रामेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।