फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सदुपुरा के पास दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव सोनी खुर्द निवासी अंशुल व दीपेंद्र ग्राम कैलिया खुर्द शादी में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी बाइक ग्राम सदूपुरा के पास पहुंची तभी नदीगांव रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना में अंशुल और मनोज के अलावा दूसरी बाइक पर सवार हरिशंकर निवासी ग्राम नुनवई थाना कोटरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्राम सोनी खुर्द के घायलों अंशुल और मनोज के परिजन सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। जहां डॉ डीवी सिंह ने प्राथमिक उपचार देकर तीनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें