फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से अन्ना मवेसी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंडौरा में शनिवार रात डंप से मौरंग लाद कर जा रहे ट्रक ने सड़क पर बैठे अन्ना मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक मवेशी घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। तब जाकर हाईवे में आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

गांव के रमेशचन्द्र, कल्लू, महेश्वरी दीन, कामता, इंद्रपाल ने बताया कि मौरंग भरे ट्रक तेजी से निकलते हैं। इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती है। कई बार प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अन्ना मवेशी गोशाला में नही रखे जा रहे है। जिसके चलते मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि मवेशी के घायल होने की सूचना मिली थी। पशुपालन की टीम को मौके पर भेजकर उपचार करवाया जा रहा है। जाम लगाने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया गया। वहीं इस बारे बीडीओ अश्वनी कुमार ने कहा कि जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें