फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को लेकर झांसी जा रही एंबुलेंस सूखी नहर में गिरी

विज्ञापन
-पुलिया के ऊपर ऑक्सीजन की नली लगाए बैठी महिला मरीज सरोज - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोंच से मरीज को लेकर झांसी जा रही एक एंबुलेंस ग्राम परैथा के पास अनियंत्रित होकर सूखी पड़ी नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। इसमें बैठे मरीज और उसके तीमारदारों को भी ज्यादा चोट नहीं आई। जहां पर एंबुलेंस गिरी वहां नहर की पुलिया की रेलिंग भी टूटी हुई है। एंबुलेंस में जा रही महिला मरीज ऑक्सीजन पर थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी चिकित्सक डॉ आनंद स्वरुप गुप्ता की पत्नी सरोज (65) की अचानक तबियत खराब हो गई। उनके परिजन एंबुलेंस से उन्हें झांसी ले जा रहे थे। घटना के आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस बुलाकर उन्हें झांसी रवाना किया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के गिरने का कारण फिलहाल समझ नहीं आ रहा है। वहीं मौजूद लोग ड्राइवर को नींद आ जाना इस हादसे का कारण बता रहे हैं। बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। नहर पुल खतरनाक मोड़ पर होने के कारण वहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें