उरई। लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 22122 एसी स्पेशल प्लेटफार्म नंबर तीन से अंधेरे में गुजरी। लाइट चले जाने के बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया। यात्रियों को जब परेशानी हुई तो हंगामा करने लगे, तब जनरेटर चलाया गया।
रविवार शाम 7.39 बजे लखनऊ से मुंबई की ओर जाने वाली एसी स्पेशल प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हुई। उस समय स्टेशन की लाइट चली गई। छह मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना करने के लिए सिग्नल 7:45 बजे दिए। ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। लेकिन जनरेटर न चलने से प्लेटफार्म पर अंधेरा छाया रहा। जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी हुई। इस पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद जनरेटर चलाया गया। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के समय लाइट न रहने से परेशानी हुई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित शुक्ला का कहना है कि एमसीबी अचानक ट्रिप होने से दिक्कत आई, बाद में ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई।