फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अभिराज की जेईई एडवांस में 4244 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी शिक्षक सौरभ निरंजन के पुत्र अभिराज पटेल ने जेईई एडवांस में 4244 रैंक के साथ अपनी आईआईटी के लिए जगह पक्की कर ली है। मेधावी अभिराज ने इसके पहले जेईई मेंस में भी 99.75 पर्सेंटाइल हासिल की थी। अभिराज ने इसके पहले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। जिनमें हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिला टॉप, नन्हा कलाम में जिला टॉप, इंस्पायर मानक अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर तक चयन और कक्षा 9 के लिए नवोदय विद्यालय, विभिन्न सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा में टॉप रैंकर की है।
विज्ञापन

अभिराज ने हाईस्कूल में 97 प्रतिशत व इंटर मीडिएट में 92 प्रतिशत से परीक्षा पास की है। अभिराज के दादा उदय नारायण राजस्व निरीक्षक के पद से रिटायर हुए है। जबकि दादी बिटोली देवी सर्वोदय इंटर कॉलेज की अध्यक्ष हैं। मां रागिनी पटेल एवं पिता सौरभ निरंजन बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। सौरभ राज्य पुरस्कृत फ़िल्म रज्जो के निर्माता हैं। अभिराज इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें