उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 30 ग्रामीण व छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जिनमें 40 चिकित्सक व 153 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य किया। मेले में 696 पुरुष, 665 महिला व 229 बच्चों समेत 1590 रोगियों का परीक्षण किया गया। मेले में 40 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 34 रोगियों का मलेरिया कार्ड द्वारा जांच हुई। 12 रोगियों की हेपेटाइटिस की जांच की गई और 12 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। 41 गर्भवती का परीक्षण किया गया और तीन रोगियों को उपचार के लिए उच्च सेंटर के लिए रेफर कर एंबुलेंस से भेजा गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 72 बुखार, 241 लीवर, 97 श्वसन संबंधी 76 डायबिटीज के रोगी देखे गए। सबसे अधिक 275 त्वचा संबंधी रोगों के आए। इसके अलावा 15 खून की कमी के और 60 उच्च रक्तचाप के के रोगी देखकर इलाज प्रदान किया गया। (संवाद)