फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लकड़ी व पौधे जले, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनवां निवासी लाखन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका खेत लहचूरा मौजा में है। उनके खेत में लिप्टिस का बाग है। जिसकी 100 क्विंटल कटी हुई लकड़ी खेत में पड़ी थी। साथ ही पौधे भी लगे थे। बुधवार की शाम खेत की पराली में आग लगा दी। आग बढ़ती हुई उनके खेत तक जा पहुंची।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक आग लगने से खेत में पड़ी हुई लिप्टिस की पूरी लकड़ी जलकर राख हो गई, साथ ही पौधे भी जल गए। किसान ने बताया कि आग से उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने उसे नुकसान का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें