फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की हत्या के आरोप में कोतवाल गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2013 12:06 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता और पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू की हत्या के आरोप में पुलिस ने जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले में आठ अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

सर्वेश के बड़े भाई संतोष सिंह ने हत्या के मामले में शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।

जेल में रची गई सर्वेश हत्या की साजिश!

पुलिस ने शुक्रवार की रात ही कोतवाल विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी सेंट्रल जेल में ध्रुव सिंह से पूछताछ भी की गई। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्वेश सिंह और उनके समर्थक की जीयनपुर बाजार में बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। इससे गुस्साई भीड़ ने जीयनपुर कोतवाली पर धावा बोला तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। इसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

दिनभर हुए बवाल के दौरान पथराव, आगजनी, फायरिंग में एसपी, सीओ सगड़ी सहित 11 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की रायफल छीन ली। 

स्थिति को संभालने के लिए आईजी जोन गोपाल लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ ने पूर्व विधायक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद रात सवा नौ बजे पुलिस शव उठवा पाई।

कैसे हुई वारदात
बसपा नेता व पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू (35) शुक्रवार सुबह मऊ कुतुबपुर गांव निवासी भरत राय (32) के एक मामले में जीयनपुर कोतवाली में पैरवी करने गए थे।

करीब पौने दस बजे वहां से लौटकर वह जीयनपुर बाजार स्थित आवास के बाहर खड़े होकर भरत राय सहित कुछ लोगों से बात कर रहे थे, तभी दो युवक पैदल आए और नमस्ते करने के बाद फायरिंग शुरू कर दी।

सर्वेश सिंह की हत्या पर आजमगढ़ में बवाल

गोलीबारी में सर्वेश सिंह और भरत राय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात के बाद दुकानदारों ने ईंट-पत्थर लेकर हमलावरों को दौड़ा लिया।

इस बीच बाइक (काली पल्सर) सवार एक युवक आया और दोनों हमलावरों को लेकर जिला मुख्यालय की ओर भाग निकला। साथ में एक अन्य बाइक पर भी तीन और युवक थे।

कोतवाली में हंगामा
पूर्व विधायक की हत्या से गुस्साए समर्थकों और ग्रामीणों ने जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां खड़ी पुलिस की आधा दर्जन बाइकों में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया।

इस पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने पहले लाठियां भांजी, फिर आंसू गैस के गोले दागे और फायरिंग भी की। गुस्साई भीड़ ने फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया।

इसमें जितेंद्र गुप्ता (30) की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से वाराणसी ले जाते समय अहिरौली गांव के चंद्रभान (50) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से तीन आरक्षी अमित तिवारी, चंद्रजीत सोनकर, अतुल और पथराव में सीओ सगड़ी सहित कई आरक्षी घायल हो गए है। एसपी अरविंद सेन भी बाएं हाथ में छर्रा लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें