फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सूरत में लॉकडाउन में फंसा पति तो पत्नी रहती थी परेशान, घर में नहीं था कोई तो फंदे से झूलकर दी जान

Mon, 27 Apr 2020 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में हजारों मजदूर और कामगार विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं। मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव का एक युवक भी सूरत में फंसा हुआ है। इसी बीच उसकी पत्नी ने सोमवार की सुबह घर में पंखे के हुक से झूलकर जान दे दी। परिवार वालों का कहना है कि महिला का पति सूरत में लॉकडाउन में फंसने से घर नहीं आ सका है। इसको लेकर वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन


गांव निवासी इंदल साहनी की पत्नी लक्ष्मीना के ससुराल वाले सुबह किसी काम से घर से बाहर थे। जब लौटकर आए तो देखा कि लक्ष्मीना एक कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटकी है। लोगों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लक्ष्मीना की शादी 20 जनवरी 2019 को इंदल के साथ हुई थी।

ससुराल वालों ने बताया कि इंदल सूरत में रहकर कोई नौकरी करता है। लाकडाउन के चलते वह वहीं फंस गया और घर नहीं आ सका। पति के न आ पाने से लक्ष्मीना उदास रहती थी। उधर, एसओ विनय कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें