फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई

Sun, 13 Jul 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बीसलपुर (पीलीभीत)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के मोहल्ला राम बंगला निवासी 44 वर्षीय कृष्णवीर कश्यप संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 70 फीसदी से अधिक झुलस गया है।
विज्ञापन


कृष्णवीर का कहना है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसकी पत्नी सुमन ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है।

कृष्णवीर का आरोप है कि उसकी पत्नी के जिस व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, वह स्थानीय डायट का कर्मचारी है। वह शाहजहांपुर की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है और अक्सर उसके घर आता था।

उधर, पुलिस का कहना है कि कृष्णवीर ने खुदकुशी की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने न तो कोई रिपोर्ट दर्ज की है और न ही पीड़ित का बयान कलमबंद किया है।

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

मजदूरी करने वाले कृष्णवीर कश्यप ने बताया कि सुमन के गलत आचरण के कारण उसके साथ लंबे समय से उसका झगड़ा होता था। शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे वह बाजार से घर लौटा था।

उस समय बच्चे शिवम, वर्षा, रेशू और सागर घर पर थे। कृष्णवीर ने बताया कि घर पहुंचते ही सुमन ने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

किसी तरह वह मोहल्ला दुबे स्थित मौनी बाबा की मढ़ी पर पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जहां डॉ. मुनीश वर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि कृष्णवीर 70 फीसदी से अधिक झुलस गया है।

उधर, पुलिस का कहना है कि सुमन ने कोतवाली पहुंच कर बताया था कि उसके पति ने घरेलू कलह के चलते स्वयं आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसने तहरीर भी दी है।

पुलिस का कहना है कि सूचना देने के बाद सुमन घर में ताला लगाकर बच्चों को लेकर कहीं चली गई है। प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुमन कृष्णवीर की दूसरी पत्नी है। दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते कृष्णवीर ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें