फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम ले गए शव

Mon, 01 Jul 2024 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहा था। तभी कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के मधुगढ़ी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट वह कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड पर 1 जुलाई की सुबह कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला नई दिल्ली इगलास अड्डा निवासी 22 वर्षीय टिल्लू पुत्र सद्दाम सुबह घर से किसी काम के सिलसिले में बाजार जा रहा था। तभी कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के मधुगढ़ी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट वह कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से जीआरपी और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें