27 जून को हाथरस के बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को आगरा की विजिलेंस टीम ने 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसी मामले में बीएस उपेंद्र गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस में हाथरस के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता का भी नाम है। उपेंद्र गुप्ता को यहां से हटाकर सुल्तानपुर का बीएसए बनाया है। बदायूं की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को हाथरस का बीएसए बनाया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद शिक्षा विभाग में भी तबादले शुरू हो गए। विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा जारी 30 जून के आदेश के अनुसार हाथरस के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर तैनात उपेंद्र गुप्ता को सुल्तानपुर भेजा गया है। बदायूं में तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को हाथरस में इसी पद पर तैनाती दी गई है।
विदित है कि 27 जून को हाथरस के बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को आगरा की विजिलेंस टीम ने 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसी मामले में बीएस उपेंद्र गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।