फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कोतवाली के सामने युवक ने मिट्टी का तेल उड़ेला, लगाई आग, मचा हड़कंप

Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
चमन शर्मा धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस

सार

कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 20 वर्षीय राम पुत्र राकेश की मोहल्ले में परचून की दुकान है। वहीं पर एक मेडिकल स्टोर की दुकान है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर वाला राम को छेड़ता था और परेशान करता था। इसी से परेशान होकर युवक ने कोतवाली सदर पर पहुंचकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
युवक को नहलाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक ने हाथरस की सदर कोतवाली के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। जिसे देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल ले गई है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। मामले को लेकर युवक व युवक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन




हाथरस के आगरा रोड स्थित कोतवाली सदर के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। यह देख कोतवाली सदर में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों से घिरा युवक तुरंत ही पास के नाले में कूद गया। आनन-फानन पुलिस युवक को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गई। युवक व युवक के परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 20 वर्षीय राम पुत्र राकेश की मोहल्ले में परचून की दुकान है। वहीं पर एक मेडिकल स्टोर की दुकान है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर वाला राम को छेड़ता था और परेशान करता था। इसी से परेशान होकर युवक ने कोतवाली सदर पर पहुंचकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का उपचार चल रहा है और वह अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। युवक और उसके परिजन से मामले को लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें