फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 20 Oct 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
 जिला​धिकारी को ज्ञापन देते भाकियू नेता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। किसान व मजदूरों की समस्याओं के संंबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




अध्यक्षता राष्ट्रीय मुख्य महासचिव विनोद कुमार ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राममूर्ति सिंह ने किया। ज्ञापन में धान, बाजरा, मक्का के सरकारी खरीद केंद्र हर तहसील पर खोले जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है, जिससे किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके और किसानों का निरंतर शोषण बंद हो सके।



जिले में सासनी-नानऊ रोड, विजयगढ़ रोड, विघैपुर-घंटरबाग रोड और हाथरस रोड टूटा-फूटा है। इन मार्गाें की हालत सुधरवाई जाए। बरेली में जाट रेजीमेंट की अग्निवीर भर्ती में अलीगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, बीना पौरुष, चंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र पाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें