फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी से हुआ पति का झगड़ा, लगा ली फांसी, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Mon, 29 Apr 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक की एक साल पहले ही शादी हुई है। युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक, पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। युवक कमरे में चला गया और फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
सुसाइड का प्रयास - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला अडू में 29 अप्रैल देर रात पत्नी से हुए विवाद में युवक ने फांसी लगा ली। परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


नगला अडू निवासी 23 वर्षीय युवक की एक साल पहले ही शादी हुई है। 29 अप्रैल को युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक, पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। युवक कमरे में चला गया और फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा। तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें