आरोपी ने 26 अप्रैल को आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जालिम से एक बजाज टेंपो चोरी किया था। उसी दिन आगरा के नंदलालपुर पीपल वाली गली से भी एक टेंपो चोरी किया था। आरोपी को दबोच लिया गया और दोनों टेंपो भी बरामद हो गए।
सादाबाद पुलिस ने एक युवक को चोरी के एक टेंपो और एक तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। युवक की निशानदेही पर राया रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास खाली पड़े भूखंड से एक और टेंपो बरामद किया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने 26 अप्रैल को आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जालिम से एक बजाज टेंपो चोरी किया था। पुलिस से बचने के लिए वह टेंपो की नंबर प्लेट भी बदल देता था। उसने इसी दिन ही आगरा के नंदलालपुर पीपल वाली गली से भी एक टेंपो चोरी किया था, जो राया रोड पर शनिदेव मंदिर के पास प्लॉट में खड़ा है।
आरोपी ने अपना नाम विकास पुत्र महेश निवासी कजरौठी हाल निवासी शिवानीकुंज कॉलोनी पोइया चौराहा थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा बताया। आरोपी से बरामद दोनों टेंपो के संबंध में थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वालों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मय टीम के शामिल थे।