फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो पति ने दे दी जान

Mon, 01 Apr 2024 04:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में रह रही पत्नी ने जब पति से साथ जाने से मना कर दिया तो इससे क्षुब्ध होकर पति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दूसरे दिन शनिवार को युवक का शव मेंडू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। युवक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन





चंदपा क्षेत्र के गांव लच्छी की नगरिया निवासी रामअवतार (30) पुत्र नत्थीलाल दिल्ली में पिजा-बर्गर का काम करता था। उसकी ससुराल कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में थी। कुछ दिन पहले ही रामअवतार दिल्ली से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां आया था।



पत्नी ससुराल में रह रही थी। शुक्रवार को रामअवतार अपनी पत्नी को बुलाने के लिए पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। वह ससुराल से निकल आया। बताया जा रहा है कि क्षुब्ध होकर उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट उसका शव मिला।
विज्ञापन




घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब रेलवे ट्रैक पर लोगों ने शव को देखा। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिकंदराराऊ डाॅ. आनंद कुमार का कहना है कि सात साल पहले युवक की शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने का मामला प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें