फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 01 Apr 2024 04:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद-मथुरा मार्ग पर शनिवार की सुबह घूमने निकले गांव गिजौली-तसींगा निवासी कप्तान सिंह (68) पुत्र अतर सिंह को गांव टिकैत के पास एक कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार असंतुलित होकर घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। चालक भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन




कप्तान सिंह के भतीजे धीरेंद्र ने बताया कि उनके चाचा सुबह रोजाना घूमने जाते थे। शनिवार को वह सुबह सादाबाद-मथुरा मार्ग स्थित गांव टिकैत में किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह टिकैत के पास सड़क पार कर रहे थे।



उसी समय सादाबाद की ओर की ओर जाने वाली एक कार ने उनको टक्कर मार दी। कार उनको 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें