फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांवों में ड्रोन से हुआ आबादी का सर्वे

विज्ञापन
ड्रोन से आबादी का सर्वे करती केंद्रीय टीम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत तहसील सादाबाद के गांवों का ड्रोन से सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया। दिल्ली से आई सर्वे ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम ने स्थानीय राजस्व महकमे की टीम के साथ शुक्रवार को सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक के छह गांवों में पहुंचकर ड्रोन कैमरे से ग्राम आबादी का सर्वे किया।
टीम ने गांव पट्टीशक्ति, जैतई, करैया, समस्तपुर, तामसी, बटपुरा में ड्रोन के सर्वे से पहले चूना डालकर आबादी को चिन्हित किया। उसके बाद ड्रोन के जरिए सर्वे शुरू किया गया। इस सर्वे का जायजा एसडीएम राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत आबादी में बने मकानों को भू स्वामित्व दिया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गृह स्वामियों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह बैंकों से ऋण लेने व अन्य वित्तीय लाभों के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाएगा। इससे मानचित्र भी बनाए जाएंगे। सर्वे करने के बाद आबादी सर्वे का ऑनलाइन डाटा अपडेट किया जाएगा। योजना का मकसद संपत्ति संबंधी विवादों व कानूनी मामलों को कम करना है। अन्य गांवों में जल्द ही सर्वे किया जाएगा। मौके पर राजस्व निरीक्षक डीसी पौरूष, देवीशरण शर्मा और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
ड्रोन को देखने के लिए उमड़े ग्रामीण
सादाबाद। एक तरफ जहां सर्वे ऑफ इंडिया और स्थानीय प्रशासन की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए ग्राम आबादी का सर्वे करने में जुटी हुई थी तो दूसरी तरफ गांव में उड़ते ड्रोन को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। गांव में उड़ रहे ड्रोन को लेकर ग्रामीणों से लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

दो दिन नहीं उड़ सका था ड्रोन
तेज हवा के चलने की वजह से सादाबाद ब्लॉक के गांवों में लगातार दो दिन तक प्रयास करने के बाद भी ड्रोन नहीं उड़ सका था। तीसरे दिन शुक्रवार को जब हवा का चलना कम हुआ, तब टीम ने ड्रोन को उड़ाने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें