फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर लाखों रुपये हड़पा, मांगने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
अपना जख्म दिखाता युवक। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कस्बा की पुरानी सब्जी मंडी में पैसों के लेनदेन में बृहस्पतिवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। पैसा मांगने पर आरोपियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर कस्बा के लोगों ने आरोपी की दुकान में ताला जड़ दिया। पुलिस ने घायल युवक का उपचार सीएचसी पर कराया है। मामले में पीड़ित ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा के राकेश पुत्र रूकमानंद, राकेश के भाई, चंद्रमोहन एवं उसके पुत्र मिलकर कमेटी डालने का काम करते थे। कमेटी के नाम पर ये लोगों से पैसों की उगाही करते थे। आरोपियों ने मिलकर एलवी नामक एक कंपनी बनाई जिसकी उगाही कूपनों के माध्यम से करते थे। वे उपभोक्ताओं के मध्य लकी ड्रा खोलते थे कि आप को आगे का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता लालच में कंपनी संचालकों के जाल में फंसते चले गए। इनके पास कस्बा के लोगों ने लाखों रुपये जमा करा दिए। अब रुपये मांगने पर ये लोग टाल मटोल करने लगे। बृहस्पतिवार की देर शाम दीपेश वर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला पथवारी आरोपियों से पैसे मांगने आया था। जब वह पैसा मांगने लगा तो आरोपियों ने एक राय होकर उसकी पिटाई कर दी।
इससे कस्बा में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की दुकान में ताला जड़ दिया। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी इधर उधर छिप गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित दीपेश का इलाज कराया। पीड़ित ने मामले में राकेश कुमार, विमल कुमार, मंगल कुमार, चंद्र मोहन, विशाल, कुलदीप, अमित, प्रदीप, लकी सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेने दने को लेकर कस्बा में हुई मारपीट के बाद मौके पर लगी भीड़- फोटो : SASNI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें