फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: किशोरी को घर में बुलाया, युवक ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 01 May 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने घर बुला लिया। आरोपी युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर कोतवाली हसायन पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई एक किशोरी के साथ दो युवकों ने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में मायका है। महिला का अधिकांश समय अपने मायके और ससुराल में आना-जाना लगा रहता है। एक महीने पर महिला की 11 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ ननिहाल में आई थी। आरोप है कि तभी गांव के एक युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने घर बुला लिया। 

आरोपी युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर कोतवाली हसायन पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें