फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली, 15 हजार लूटे, हल्का इंचार्ज निलंबित

Tue, 30 Jan 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक मथुरा से नगला खिरनी जा रहा था। रास्ते में टिपरस के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उससे मोबाइल छीन लिया। रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया, तो युवक ने विरोध किया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। बदमाश थैला लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तिपरस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 29 जनवरी को युवक के पैर में गोली मार दी। हाथ में लगा थैला छीन लिया। थैले में 15 हजार रुपये थे। युवक घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचा। लूट की सूचना पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। मामले में एसपी ने हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


चाहत (18) पुत्र चिरंजीलाल नगला खिरनी थाना चदपा मथुरा में एक कारखाने में साड़ी की छपाई का काम करता है। 29 जनवरी को वह मथुरा से नगला खिरनी जा रहा था। चाहत ने बताया कि रास्ते में टिपरस के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उससे मोबाइल छीन लिया। रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया तो चाहत विरोध किया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। बदमाश थैला लेकर फरार हो गए। घायल युवक मुश्किल से जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी, सीओ जिला अस्पताल पहुंच गए। 


जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक को गोली लगी है। युवक ने बताया कि वह रुपये लेकर नगला खिरनी जा रहा था। तिपरस के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर रुपयों से भरा थैला छीन लिया। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में हल्का प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।- निपुण अग्रवाल, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें