जनपद मथुरा थाना बलदेव के नगला मोहन निवासी दो दोस्त देर रात पर अपने घर नगला मोहन वापस जा रहे थे। रास्ते में पीहुरा गांव के पास रजवाहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के रजवाहे पर 10 मार्च रात एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सीएचसी सादाबाद भेज दिया। शवों को वहां पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
जनपद मथुरा थाना बलदेव के नगला मोहन निवासी इमरान खान पुत्र उमरुद्दीन एवं उसका दोस्त सोहिल निवासी कल्याण गढ़ी देर रात पर अपने घर नगला मोहन वापस जा रहे थे। रास्ते में पीहुरा गांव के पास रजवाहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पुलिस में मृतकों परिजनों को सूचित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही युवकों के परिवारों में मातम छा गया। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर दौड़ पड़े। वहां पहुंच कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अब तक मृतक युवकों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।