फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरी की भेंट चढ़ा युवक: सूदखोर लगा रहा ब्याज पर ब्याज, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 19 Apr 2024 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुछ समय पहले युवक एक व्यक्ति से कुछ पैसे उधार लिए थे। रुपयों पर काफी ज्यादा ब्याज वसूल रहा था। सूदखोर व्यक्ति प्रतिदिन रुपये देने के लिए युवक पर दबाव बना रहा था और देख लेने और जल्द से जल्द कर्ज चुकाने की धमकी भी देता था। परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतक हरीशंकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज और सूदखोर के आतंक से परेशान एक व्यक्ति ने 19 अप्रैल की शाम को ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक ने एक व्यक्ति से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसके बदले में सूदखोर ब्याज पर ब्याज लगा रहा था और पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी 40 वर्षीय हरीशंकर पुत्र गोपीचंद टीबी और एलईडी सही करने का काम करते थे। उन्होंने कुछ समय पहले एक व्यक्ति से कुछ पैसे उधार लिए थे। आरोप है कि यह व्यक्ति लिए हुए रुपयों पर काफी ज्यादा ब्याज वसूल रहा था। ब्याज के हिसाब से उसने अपना कर्जा दो लाख रुपये तक कर दिया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक यह व्यक्ति प्रतिदिन रुपये देने के लिए हरीशंकर पर दबाव बना रहा था और देख लेने और जल्द से जल्द कर्ज चुकाने की धमकी भी देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते हरीशंकर काफी परेशान रहने लगे। 19 अप्रैल की शाम को वह घर से निकल आए और पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर सोखना रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गए। वहां उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि 19 अप्रैल को भी इस व्यक्ति ने उनके भाई को धमकी दी थी। इस कारण उनके भाई ने आत्महत्या की है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता हुआ छोड़ा है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें