7 जून को कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान मरीजों को इमरजेंसी में टॉर्च की रोशनी में इलाज मिला। यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।
हाथरस के बागला जिला अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बेशक अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है, लेकिन यहां की बिजली का ऊपर वाला ही मालिक है। 7 जून की देर रात एकाएक विद्युत आपूर्ति ठप होने से अस्पताल की इमरजेंसी में अंधेरा छा गया। कर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में मरीजों को उपचार देना पड़ा। इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जिला अस्पताल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के आदेश हैं, लेकिन यह आदेश भी भीषण गर्मी में धरे रह गए हैं। इस कारण मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
7 जून को कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान मरीजों को इमरजेंसी में टॉर्च की रोशनी में इलाज मिला। यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि फॉल्ट की वजह से चंद मिनटों के लिए बिजली गई थी। बाद में ठीक होने पर बिजली आ गई।