फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलटी, बड़ा हादसा टला, लगा जाम

Thu, 14 Mar 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान  कलेक्ट्रेट के निकट रेलवे फाटक पार करते ही आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही की कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट असरोई की ओर से आलू लादकर ला रहे एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक रेलवे फाटक पार करते ही पलट गई, जिससे रेल फाटक पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव असरोई निवासी किसान अपने आलू खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव कोटा की ओर लेकर जा रहे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के निकट रेलवे फाटक पार करते ही आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही की कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद किसान ने मजदूर व अन्य लोगों की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया और दोबारा की बोरियां लादकर चले गए। इस दौरान मथुरा-बरेली मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें