फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: तीन माह के मासूम की मौत, कई दिनों से आ रहा था बुखार

Sun, 22 Oct 2023 08:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के इगलास अड्डा निवासी तीन माह के अशद पुत्र शहीद को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाकर दवा भी दिलाई थी, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। दोपहर को एकाएक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। 22 अक्तूबर को बुखार से पीड़ित तीन माह के मासूम की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हाथरस के इगलास अड्डा निवासी तीन माह के अशद पुत्र शहीद को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाकर दवा भी दिलाई थी, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। दोपहर को एकाएक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें