फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबली में बारिश से गिरी मकान की छत, गोवंश जख्मी

विज्ञापन
बारिश के कारण गांव बाबली में गिरा मकान - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से गांव बाबली में एक किसान के मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मकान की छत भी गिर गई। इससे घर में बंधी एक बछिया घायल हो गई। इसके अलावा घर में रखे अनाज व भूसा भी नष्ट हो गए।
जानकारी के अनुसार विकास खंड के गांव बाबली में किसान सुरेश चंद्र देर शाम अपने चबूतरे पर लगी मशीन से पशुओं का चारा काटकर जैसे ही कमरे में घुसा कमरे की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से उसकी छत भी गिर पड़ी। इससे कमरे में बंधी गाय की बछिया घायल हो गई जबकि अनाज एवं भूसा नष्ट होने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान बाबली त्रिवेंद्रम सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को उक्त किसान के मकान गिरने की सूचना दे दी गई हैं। क्षेत्रीय लेखपाल सूर्यरंजन सिंह का कहना है मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, जांच कर जो भी क्षति हुई है उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें