फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी व खराब कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च

विज्ञापन
सादाबाद में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दौरान आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर धरना प्रदर्शन करते कांग? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को कस्बा सादाबाद में कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसी भाजपा शासन में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर जमकर गरजे। मार्च के दौरान कुछ देर तक आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिक्शा चलाते नजर आए।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में मार्च का शुभारंभ जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने आगरा चुंगी से किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों व कुशासन से प्रदेश की जनता ऊब गई है। युवा, गरीब, मजदूर, किसान सब मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने कहा कि किसान विरोधी सरकार किसानों को गुलाम बनाने के लिए तीन काले कानून लेकर आई। प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के काले शासन के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था, उसी प्रकार पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आंदोलन चलाया गया।
युवा नेता मथुरा प्रसाद ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का प्रत्येक वर्ग परेशानियों से घिर चुका है, आने वाले विधानसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा को जवाब देने का मन भी बना चुकी है। कांग्रेसियों का यह मार्च अग्रसेन सेवा सदन के सामने से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पहुंचा, जहां पूर्व पीएम की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया।
मौके पर मोहन सिंह बघेल, रघुवीर प्रसाद गौतम, हरेंद्र गुप्ता, संतोष शर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, विकास चौधरी, दिनेश चौधरी, नूर मोहम्मद नूर, महिपाल सिंह, केके नगाइच, शैलेंद्र उपाध्याय, आंशु गौतम, संदीप गौतम, कृष्णा शर्मा, जैनुद्दीन, कृष्णा गुप्ता, विष्णु कुमार, विवेक गौतम, अक्षित पाराशर, यश, छोटू शर्मा, विकास शर्मा, ओमप्रकाश, शाहिद, अंकित पाराशर, चांद कुरैशी, मनोज आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
कांग्रेस के भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग भी मुस्तैद बना रहा। सादाबाद कोतवाली के कोतवाल डीके सिसौदिया मय फोर्स के साथ मार्च के दौरान मौजूद रहे तो वहीं एलआईयू कर्मी भी मार्च की गतिविधियों से अधिकारियों को पल पल अवगत कराते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें