फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पूर्ति विभाग की टीम ने गोदाम पर मारा छापा, चावल के 41 कट्टे जब्त, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Tue, 20 Feb 2024 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कालाबाजारी के लिए चावल बाहर भेजे जाने की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने गांव सीर में एक गोदाम पर छापेमारी की। गोदाम में 41 कट्टे मिले, जिसमें 60 से 65 किलो चावल भरा था। तराजू आदि सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
गांव सीर में छापा मारते पूुर्ति निरीक्षक - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव सीर स्थित एक गोदाम में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर 41 कट्टे चावल के बरामद किए है। यह राशन का चावल विक्की वाले कार्डधारकों से खरीदकर यहां बेचते थे, जोकि कालाबाजारी कर अन्य प्रदेशों को भेजा जाता था। इस छापेमारी से खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


शासन की ओर से कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। एक यूनिट पर हर माह तीन किलो चावल दिया जाता है। खपत कम होने से घरों में चावल बच जाता है। जिसे कार्डधारक विक्की वालों को 10 से 12 रुपये प्रति किलो में बेचते हैं। विक्की चालक कालाबाजारी करने वालों को 15 से 16 रुपये किलो में बेचते हैं। माफिया इसे 18 से 19 रुपये में बेचते हैं। घूम फिर कर यही चावल परचून की दुकानों में 30 से 35 रुपये में बिकता है। ज्यादा मात्रा होने पर इसे पड़ोसी प्रांतों में भेज दिया जाता है। 

कालाबाजारी के लिए चावल बाहर भेजे जाने की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने गांव सीर में एक गोदाम पर छापेमारी की। गोदाम में 41 कट्टे मिले, जिसमें 60 से 65 किलो चावल भरा था। तराजू आदि सामान बरामद किया गया। मौके पर मूलचंद निवासी बागऊ को हिरासत में ले लिया। मूलचंद ने बताया कि यह चावल विक्की वालों से खरीदा जाता है। गोदाम सीर निवासी बाल किशन का है। पूर्ति विभाग की ओर से मूलचंद व गोदाम स्वामी बाल किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि कई अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई थी, लेकिन माल बरामद नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें