20 मई से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक जारी रहेंगे।
भीषण गर्मी में ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की आस अब पूरी हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 20 मई से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्म कालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। यह अवकाश 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना विद्यालय जाने वाले बच्चों को करना पड़ रहा है। यह बच्चे तेज धूप में विद्यालय से पढ़कर लौटकर आते हैं और घर पर निढ़ाल हो कर पड़ जाते हैं। विद्यार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने पूर्व में विद्यालयों का समय भी बदला था।
इसके बावजूद विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इन बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। बीएसए राहुल कुमार पंवार ने बताया कि 20 मई से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक जारी रहेंगे।