हाथरस जंक्शन और सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची अतिरिक्त भीड़ को सकुशल उनके शहर पहुंचाने के लिए गोरखपुर से मिले निर्देशों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया गया व तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया।
हाथरस हादसे के बाद हाथरस जंक्शन और सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर भीड़ पहुंचने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डेरा जमा लिया। यहां रात करीब तीन बजे तक सभी सुपरफास्ट ट्रेनों को ठहराव देकर यात्री चढ़ाए गए। उन्हें उतारने के लिए ट्रेनों को कई छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने सिकंदराराऊ स्टेशन पर गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस और मऊ-जोधपुर एक्सप्रेस को चार मिनट का ठहराव दिया। कासगंज से मथुरा के लिए 20.43 बजे एक विशेष ट्रेन चलाई गई। कासगंज से मथुरा और वापस कासगंज के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई। मथुरा से बरेली की तरफ एक मेमू ट्रेन चलाई गई।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर पहुंची अतिरिक्त भीड़ को सकुशल उनके शहर पहुंचाने के लिए गोरखपुर से मिले निर्देशों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया गया व तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया।