फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में सपा नेता की मौत, एक्सप्रेस वे पर मिला शव

Tue, 11 Jun 2024 09:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

2017 के विधानसभा चुनाव में सहपऊ के गांव जलेसर रोड पर हुए गोली कांड में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुप्पेंद्र की हत्या हुई थी। मृतक सपा नेता को उस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। वह कुछ दिन तक वह इस मामले में जेल भी बंद रहे थे।
विज्ञापन
मृतक सपा नेता बबलू उर्फ गुरमुख चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव अरौठा निवासी 28 वर्षीय सपा नेता बबलू उर्फ गुरमुख चौधरी पुत्र अनिल कुमार कुशल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव गांव जागमपुर गुड़सौली के पास थाना बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर मिला है। बल्देव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि सन 2017 के विधानसभा चुनाव में सहपऊ क्षेत्र के गांव जलेसर रोड पर हुए गोली कांड में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुप्पेंद्र की हत्या हुई थी। मृतक सपा नेता को उस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। वह कुछ दिन तक वह इस मामले में जेल भी बंद रहे थे। उनके परिजनों बताया कि वह 10 जून को घर से आलू के व्यापार के सिलसिले में जाने की कहकर गए थे। अब उनका शव यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला है। शव आने पर घर में चीख-पुकार मच गई। 11 जून शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कानूनी कार्रवाई करेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें