फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के व्यापारियों की मांग पर रेलवे शुरू करेगा पार्सल सेवा

विज्ञापन
हाथरस : रेलवे के अधिकारी को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार को हाथरस सिटी स्टेशन पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने शहर के व्यापारियों व रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्यों से वार्ता की गई। व्यापारियों ने ट्रेनों में पार्सल सेवा शुरू करने की मांग की। इसके अलावा सुबह नौ बजे कासगंज से मथुरा के लिए जाने वाली ट्रेन के संचालन को फिर से चालू करने की मांग की। इस पर उन्होंने पैसेंजर ट्रेन चालू करने के साथ दो ट्रेनों में पार्सल सेवा चालू करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों से यह भी पूछा गया कि वह कितना माल भेज सकते हैं। इस पर सुझाव दें।
उल्लेखनीय है कि कोराना काल में कारोबार अस्त व्यस्त हो गया। इससे रेलवे की पार्सल सेवा का राजस्व भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार की शाम को प्रमुख मुख्य परिचालक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह हाथरस सिटी पहुंचे। वहां पर रेलवे परामर्श दात्री के सदस्य कपिल अग्रवाल, दिनेश सरदाना, सौरभ वर्मा व अन्य व्यापारियों ने कहा कि हाथरस को उद्योग नगरी कहा जाता है। यहां से कोलकाता, मुंबई रूट पर पार्सल सेवा की शुरुआत की जाए। यहां से मेटल, हींग, दाल आदि की आपूर्ति अन्य प्रांतों को की जाती है। इसके अलावा व्यापारियों ने सुबह नौ बजे कासगंज से मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन व रात को वापसी के लिए ट्रेन का पुन: संचालन प्रारंभ किया जाए। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द पैसेंजर ट्रेन को चलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्सल सेवा के लिए जल्द संचालन शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों ने कहा कि आप लोग यह बताए कि किस रूट पर कितना माल भेज सकते हैं। उसी हिसाब से ट्रेन में पार्सल सेवा प्रदान की जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि वह बैठक कर जल्द सुझाव देंगे। पार्सल सेवा को मैंडू स्टेशन से शुरू करने पर भी विचार हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ट्रैक इलेक्ट्रीफाइड हो गया है। आने वाले दो तीन साल में समय में ईएमयू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें