हाथरस के एक विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र ने साथी छात्र से राम-राम कर ली थी। आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक ने राम-राम करने वाले छात्र को हड़काते हुए कहा कि यहां अस्सलाम वालेकुम बोलिए।
हाथरस क्षेत्र के एक विद्यालय में एक छात्र द्वारा राम-राम बोलने पर हड़काने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधक छात्र से अस्सलाम वालेकुम बोलने को कहा। डीआईओएस का कहना है इस प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र ने साथी छात्र से राम-राम कर ली थी। आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक ने राम-राम करने वाले छात्र को हड़काते हुए कहा कि यहां अस्सलाम वालेकुम बोलिए। जिला विद्यालय निरीक्षक संत कुमार का कहना इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। आएगी तो जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।