फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर कीर्तन 30 जनवरी को, शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश, रूट रहेगा डायवर्ट

Mon, 29 Jan 2024 08:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस शहर में नगर कीर्तन 30 जनवरी को निकलेगा। जिसे लेकर रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह आठ बजे से शहर में प्रवेश वाले रास्ते नगला भुस व नगला उम्मेद से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर बाईपास से रवाना किया जाएगा। इधर,गांधी तिराहे से तालाब ओवरब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को बागला कालेज मार्ग से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
रूट रहेगा डायवर्ट - फोटो : Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड के गुरुद्वारा नानक दरबार से निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर यातायात पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बाजारों में यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जिन रास्तों से नगर कीर्तन निकलेगा उन रास्तों पर आम वाहनों का आवागमन बंद कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बड़े वाहन के साथ शहर में प्रवेश करना कुछ घंटों के लिए मुमकिन नहीं हो पाएगा। यातायात पुलिस प्रभारी अखिलेश बघेल ने बताया कि सुबह आठ बजे से शहर में प्रवेश वाले रास्ते नगला भुस व नगला उम्मेद से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर बाईपास से रवाना किया जाएगा। इधर,गांधी तिराहे से तालाब ओवरब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को बागला कालेज मार्ग से निकाला जाएगा। 

बाजारों में नगर कीर्तन पहुंचने से पहले यातायात व सिविल पुलिस फोर्स तैनात होगा, जो नगर भ्रमण के दौरान तीन व चार पहिया वाहनों को बाजार में घुसने से रोकेगा। नगर कीर्तन की झांकिया निकलने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा। नगर दोपहर के समय नगर कीर्तन समापन होने के बाद ही शहर में बड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें