फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ननिहाल में रह कर पढ़ रही किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता के मामा ने दी तहरीर

Sat, 13 Jul 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मामा ने आरोप लगाया कि भांजी बचपन से ही ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। 30 मई को जब उसकी भांजी घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी तो आरोपी युवक अपने दो सार्थियों के साथ उसे धमकाकर बाइक पर ले गया। आरोपी युवक उसकी भांजी को अलीगढ़ के गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननिहाल में रह रही एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाए जाने का आरोप तीन लोगों पर है। किशोरी के मामा ने 13 जुलाई को समाधान दिवस में अधिकारियों को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कस्बा के एक व्यक्ति ने समाधान दिवस में अधिकारियों को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 15 वर्षीय भांजी बचपन से ही ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह कस्बा के एक व्यक्ति के यहां किराये पर रहता है। आरोप है कि 30 मई को जब उसकी भांजी घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी तो आरोपी युवक अपने दो सार्थियों के साथ उसे धमकाकर बाइक पर ले गया। 

आरोपी युवक उसकी भांजी को अलीगढ़ के गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद किशोरी को सासनी बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने बताया है कि समाधान दिवस में आई शिकायत की जांच की जा रही है। शिकायत की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें