फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रास्ते की बाधा बन गए रेलवे क्रासिंग के स्वचलित बूम बैरियर, दो साल में 28 बार हुए खराब

Mon, 19 Feb 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस शहर में बिजली कॉटन मिल रेल क्रासिंग, बागला कालेज रेल क्रासिंग व मथुरा इगलास रोड रेलवे क्रासिंग व्यस्त रहती हैं। लगभग दो साल पहले इन तीनों रेलवे क्रासिंग को स्वचलित बूम बैरियर से लैस किया गया। इनके अक्सर खराब होने के कारण सड़क यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
बूम बैरियर। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के बीचों बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार करना मुसीबत बन गया है। शहर की प्रमुख तीन रेलवे क्रासिंग पर स्वचलित बूम बैरियर यातायात के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। स्वचलित बूम बैरियर के अक्सर खराब होने के कारण यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी बागला कालेज रेल फाटक खराब होने से सड़क यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


हाथरस शहर में बिजली कॉटन मिल रेल क्रासिंग, बागला कालेज रेल क्रासिंग व मथुरा इगलास रोड रेलवे क्रासिंग व्यस्त रहती हैं। लगभग दो साल पहले इन तीनों रेलवे क्रासिंग को स्वचलित बूम बैरियर से लैस किया गया। इनके अक्सर खराब होने के कारण सड़क यातायात बाधित होता है। 18 फरवरी को भी बागला कालेज रेलवे क्रासिंग का बैरियर सुबह लगभग 9 बजे खराब हो गया। 

इस कारण लगभग तीन घंटे तक सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। लोगों को इसकी जगह तालाब चौराहा ओवरब्रिज या अन्य रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरना पड़ा। ऐसा नहीं कि ये पहली बार है, रेलवे रिकार्ड की मानें तो पिछले दो साल में 28 से अधिक बार स्वचलित बूम बैरियर खराब हुए हैं। जिसके चलते सड़क यातायात में दिक्कतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें