मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व के अवसर पर इंटर हाउस सांता क्लॉज मेकिंग, क्रिसमस ट्री डेकोरेशन, बैल मेकिंग और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप से कक्षा 1 के शौर्य चौधरी प्रथम, आशी द्वितीय, कक्षा 2 से माधव चौधरी प्रथम, देवांश कुमार द्वितीय, कक्षा 3 से सिद्धांत प्रथम और आराध्या लवानियाँ द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर ग्रुप से माही चोधरी कृष्णा हाउस प्रथम व कीर्ति सिंह गोविंद हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि सीनियर ग्रुप से रूबल पाराशर प्रथम व भूमि चौधरी कृष्णा हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, कोर्डिनेटर लक्ष्मी शर्मा, ऋचा सिंह, हेमा गौड़, नीलम गुप्ता, धर्मेंद्र गोस्वामी, चंचल शर्मा, गीता सारस्वत, अष्विता वशिष्ठ, भारती गुप्ता, दिव्या चतुर्वेदी, नेहा जैन, तरुणा वशिष्ठ, ममता सिंह, दुष्यंत उपाध्याय, संजय शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, श्रवण कुमार वर्मा, उदित माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
सिकंदराराऊ के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का परिचय देते हुए मनोरम एवं आकर्षण दृश्यों का चित्रण किया। यश पचौरी, गर्वित वर्मा, अभ्यांश राठी सेंटा क्लॉज बने। प्रधानाचार्या रंजना कुमार, संध्या जादौन, ब्रजेश शर्मा, ममता सिंह एवं समस्त स्टाफ था। जलेसर रोड सकरा स्थित इकरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सेंटा क्लाॅज बने बच्चों ने उपहार के रूप में चाॅकलेट टॉफी का वितरण किया। प्रबंधक ताबिश उज्जमा खान ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।
सादाबाद रोड स्थित आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 23 दिसंबर को क्रिसमस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक रजनेश कुमार ने क्रिसमस का महत्व बताया। स्कूल में बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनी और उपहार बांटे। सोनिया सिंह, प्रधानाचार्य राजेश यादव औन अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।