फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss Day 2033: किस डे पर मचले जवां दिल, किया प्यार का इजहार, अब बचा केवल वेलेंटाइन डे

Mon, 13 Feb 2023 07:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे का पूरा एन्जॉय किया है। किस डे पर गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
kiss day
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। इस अहसास को और भी खास बनाता है वेलेंटाइन वीक। यही वजह है कि इस पूरे सप्ताह को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। सोमवार को किस डे पर प्रेमी युगलों ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया। 

विज्ञापन


वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे का पूरा एन्जॉय किया है। किस डे पर गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ रही। युवाओं ने आधुनिक गिफ्टों की खरीदारी की। म्यूजिकल, हर्ट, लाइटिंग तमाम तरह के ग्रीटिंग्स युवाओं को लुभा रहे हैं। कीमतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, मामला प्यार का जो है।

युवाओं ने दिल अजीज से इजहार ए मोहब्बत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटल, रेस्टोरेंट भी सजकर तैयार हो गए हैं। युवाओं ने किस डे सेलीब्रेट किया। प्रेमी युगल मिलने को बेताब थे, तलाश थी तो सिर्फ मौके की। इसलिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कालेज, रेस्टोरेंट आदि जगह जोड़े गुदगुदाते नजर आए। वेलेंटाइन डे को लेकर भी बाजार में खरीदारी करते युवा नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें