फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बरात में डांस करते फायरिंग करने वाला गिरफ्तार कर जेल भेजा, सात लोग हुए थे जख्मी

Mon, 13 Feb 2023 07:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बरात कस्बा के ही एक गेस्ट हाउस में चढ़ रही थी। उसी दौरान युवक ने दूल्हा की बग्गी के आगे नृत्य करते हुए फायरिंग कर दी थी। जिसमें तीन किशोर समेत सात लोग जख्मी हुए थे। 
विज्ञापन
पकड़ा आरोपी सत्यम वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कस्बा में शुक्रवार की रात बरात चढ़ते समय फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग में तीन किशोर समेत सात लोग जख्मी हुए थे। 

विज्ञापन


 प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि व्यापारी दिलीप वार्ष्णेय के पुत्र शिभव की बरात कस्बा के ही एक गेस्ट हाउस में चढ़ रही थी। उसी दौरान हाथरस-जलेसर रोड, काशीराम कॉलोनी के सामने के निवासी सत्यम वार्ष्णेय पुत्र संजीव लाला थाना हाथरस गेट ने दूल्हा की बग्गी के आगे नृत्य करते हुए फायरिंग कर दी थी।
 
इससे कस्बा के गांव तकिया निवासी तौफीक, फिरोज, पप्पन एवं मामीन के बैंड वाले सहित सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें